- Hindi News »
- Maharashtra »
- Maharashtra Governor C P Radhakrishnan Will Be The Candidate For The Post Of Vice President
दिल्ली की राजनीति में महाराष्ट्र की गूंज, CP राधाकृष्णन होंगे NDA के उपराष्ट्रपति दावेदार
Maharashtra News: महाराष्ट्र के राज्यपाल CP राधाकृष्ण NDA के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार घोषित किए गये है। राजनीति में अहम भूमिका निभाने वाले राधाकृष्ण अब राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा चेहरा बनकर उभरेंगे।
- Written By: सोनाली चावरे

महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन (pic credit; social media)
CP Radhakrishnan Vice President: भारतीय जनता पार्टी (BJP) संसदीय बोर्ड ने रविवार को बड़ा फैसला लिया। NDA ने उपराष्ट्रपति पद के लिए अपने उम्मीदवार के तौर पर महाराष्ट्र के मौजूदा राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन का नाम घोषित किया है। यह फैसला दिल्ली में हुई संसदीय बोर्ड की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा की मौजूदगी में लिया गया।
सी.पी. राधाकृष्णन वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं, और इससे पहले उन्होंने झारखंड, तेलंगाना (अतिरिक्त चार्ज), एवं पुडुचेरी (अतिरिक्त चार्ज) के राज्यपाल के रूप में भी सेवाएँ दी हैं। लंबे समय तक RSS और बीजेपी से जुड़ने वाले राधाकृष्णन की राजनीतिक व प्रशासनिक प्रतिष्ठा NDA में उन्हें उपयुक्त विकल्प बनाती है।
महाराष्ट्र का एंगल क्यों है अहम?
सी.पी. राधाकृष्णन पिछले एक साल से महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं और यहां के राजनीतिक घटनाक्रमों के प्रत्यक्ष गवाह भी। राज्य में शिवसेना का विभाजन, शिंदे-फडणवीस सरकार का गठन और उद्धव ठाकरे गुट की ओर से लगातार राज्यपाल भवन पर सवाल उठाए जाते रहे है। इन सबके बीच राधाकृष्णन ने संवैधानिक संतुलन साधने का प्रयास किया। उनके फैसले कई बार चर्चा और विवाद के केंद्र रहे, लेकिन यही अनुभव उन्हें उपराष्ट्रपति पद के लिए और भी महत्वपूर्ण उम्मीदवार बनाता है।
सम्बंधित ख़बरें
बीड़ में दरिंदगी: 50 साल के दुकानदार ने 5वीं की छात्रा से किया दो बार रेप, ग्रामीणों ने आरोपी को दबोचा
Tamil Nadu Chunav 2026: एनडीए का सीट बंटवारा फाइनल, 170 से ज्यादा सीटों पर AIADMK, मात्र 27 पर भाजपा
ईंधन संकट पर PM मोदी को मिला विपक्ष का साथ, प्रियंका चतुर्वेदी ने थपथपाई सरकार की पीठ; जानें क्या कहा
जलगांव में सनसनी: महज 500 के लिए युवक की सरेआम हत्या, 4 दिन पहले ही गोवा से घर लौटा था नितिन
राज्यपाल के रूप में उन्होंने मराठा आरक्षण, किसानों की समस्याओं और बाढ़-बारिश जैसे मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाई। साथ ही, उन्होंने मुंबई और पुणे जैसे शहरों में स्टार्टअप्स और उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए कई पहल की। यही कारण है कि महाराष्ट्र से उनकी उम्मीदवारी को एक “राजनीतिक संदेश” के तौर पर भी देखा जा रहा है।
NDA की मजबूत स्थिति
उपराष्ट्रपति का चुनाव संसद के दोनों सदनों के सांसदों द्वारा किया जाता है और मौजूदा समीकरणों में NDA की स्थिति मजबूत है। ऐसे में यह लगभग तय माना जा रहा है कि राधाकृष्णन विजय हासिल करेंगे। हालांकि विपक्ष क्या रणनीति अपनाएगा, यह देखना दिलचस्प होगा।
महाराष्ट्र में राजनीतिक प्रतिक्रिया
बीजेपी-शिंदे शिवसेना के नेताओं ने राधाकृष्णन की उम्मीदवारी का स्वागत किया और कहा कि यह महाराष्ट्र के लिए गर्व की बात है। वहीं, विपक्षी महा विकास आघाड़ी (MVA) ने इसे भाजपा की “राजनीतिक चाल” बताया है और कहा कि केंद्र सत्ता समीकरण साधने की कोशिश कर रहा है।
सी.पी. राधाकृष्णन की उम्मीदवारी न केवल राष्ट्रीय स्तर पर बल्कि महाराष्ट्र की राजनीति में भी हलचल मचा रही है। राज्यपाल के रूप में उनके कार्यकाल ने उन्हें राष्ट्रीय राजनीति में सुर्खियों में रखा और अब उपराष्ट्रपति पद की दौड़ में उनकी एंट्री ने महाराष्ट्र का महत्व और बढ़ा दिया है।
Maharashtra governor c p radhakrishnan will be the candidate for the post of vice president
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Krunal Pandya Birthday: 35 के हुए क्रुणाल, मैदान पर आक्रामकता और दिल में जोश, जानें कैसा रहा अबतक का सफर
Mar 24, 2026 | 05:49 AMWorld TB Day 2026: फेफड़ों को खोखला कर सकती है मामूली खांसी! ये लक्षण बताते हैं टीबी के शुरुआती संकेत
Mar 24, 2026 | 05:20 AMमोबाइल में रखा डेटा हो सकता है चोरी, Perseus Malware से मचा हड़कंप, तुरंत करें ये काम
Mar 24, 2026 | 03:56 AMAaj Ka Rashifal 24 March: कर्क और सिंह राशि पर बरसेगा यश, कुंभ के लिए सावधानी का दिन; जानें अपनी राशि का हाल
Mar 24, 2026 | 12:05 AMदूल्हा निकला महाठग; खुद को बताया कलेक्टर, तिलक में लिए 15 लाख…फिर नई नवेली पत्नी का ही करने लगा सौदा- VIDEO
Mar 23, 2026 | 10:05 PMजेल से सीधे राज्यसभा जाएंगे उमर खालिद! मुस्लिम संगठनों ने कांग्रेस को लिखी चिट्ठी; जानें क्या कहा
Mar 23, 2026 | 10:04 PMशाही होगी एसटी का सफर, बेड़े में शामिल होंगी 3000 स्मार्ट बसें, ‘राजमाता जिजाऊ’ बसों का उद्घाटन
Mar 23, 2026 | 09:58 PMवीडियो गैलरी

डॉक्टर सईद खान की घिनौनी करतूत! हिंदू युवती को नशीला इंजेक्शन देकर किया रेप, तस्वीरें खींचकर किया ब्लैकमेल
Mar 23, 2026 | 09:58 PM
जिंदगी या जंग? खचाखच भरी ट्रेन, मूसलाधार बारिश और गेट पर लटकता कांपता हुआ यात्री; वायरल हुई बेबसी की तस्वीर
Mar 23, 2026 | 09:54 PM
संसद में गूंजी शांभवी चौधरी की शायरी! विपक्ष पर कसा तंज, PM मोदी के ‘राजधर्म’ को बताया सबसे ऊपर- VIDEO
Mar 23, 2026 | 09:48 PM
कोल्हापुर के ज्योतिबा मंदिर में पुजारियों का तांडव! श्रद्धालुओं को जमीन पर पटककर लातों से पीटा, वीडियो वायरल
Mar 23, 2026 | 09:42 PM
शहीद दिवस पर संसद में ओम बिरला और सांसदों ने भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को दी गई श्रध्दांजली
Mar 23, 2026 | 01:51 PM
‘विपक्ष की आवाज दबा रही है भाजपा’, आतिशी का दिल्ली विधानसभा में ‘डबल स्टैंडर्ड’ को लेकर बड़ा आरोप- VIDEO
Mar 22, 2026 | 09:32 PM














